लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन के मुताबिक, कैंसर और थॉयरायड जैसी बीमारियों का पता लगाने में न्यूक्लियर मेडिसिन बेहद अहम है। निदेशक शनिवार को न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के स्थापना दिवस में बोल रहे थे।
निदेशक ने कहा कि कैंसर और थॉयरायड जैसी बीमारियां लोगों में तेजी से फैल रही हैं। न्यूक्लियर मेडिसिन (नाभिकीय औषधि) एक चिकित्सकीय विशेषज्ञता है। इसमें रोगों की पहचान और उपचार शरीर के अंदर से निकलने वाले विकिरण का पता लगाकर अंगों के कार्य (फिजियोलॉजी) की अंदरूनी जानकारी हासिल करके किया जाता है। इससे जांच और इलाज दोनों सटीक होता है।