फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेमडेसिविर की कालाबाजारी के आरोपी पर लगाया एनएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में गिरफ्तार एक अभियुक्त तहजीबुल हसन के खिलाफ ठाकुरगंज पुलिस ने शनिवार को एनएसए के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एडीसीपी (पश्चिमी) राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि ठाकुरगंज पुलिस ने पिछले दिनों तहजीबुल हसन, विपिन कुमार, डॉ. अतहर खान व डॉ. सम्राट पांडेय को 34 रेमडेसिविर इंजेक्शन व 4,69,000 रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी ने बताया कि आरोपी तहजीबुल ठाकुरगंज के सरफराजगंज में रहता था और मूल निवासी मोहल्ला सैदाना, कस्बा जायस, अमेठी का है। वह बड़े पैमाने पर रेमडेसिविर की कालाबाजारी कर रहा था। उसके पास से 13 रेमडेसिविर इंजेक्शन व 1,99,000 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई थी। ऐसे में जमानत पर छूटने से तहजीबुल के दोबारा इसी तरह के कृत्य में संलिप्त होने की आशंका है। इसके मद्देनजर डीएम अभिषेक प्रकाश की संस्तुति पर तहजीबुल को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के तहत निरुद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें