फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा मंत्री बने आनंद मिश्र

विज्ञापन
नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा मंत्री बने आनंद मिश्र
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की वाणिज्य शाखा के त्रैवार्षिक अधिवेशन में आनंद मिश्र को सर्वसम्मति से एक बार फिर शाखा मंत्री चुना गया। चारबाग स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक आनंद मिश्रा के नेतृत्व पर कर्मचारियों ने विश्वास जताया। डीएन अवस्थी को शाखा अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन

अधिवेशन के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन(एआईआरएफ) के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा थे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, लोकतांत्रिक व सक्रिय संगठन सबसे बड़ी शक्ति है। एआईआरएफ महिला अध्यक्षा प्रवीणा सिंह विशिष्ट अतिथि रहीं। उन्होंने महिला व युवा कर्मचारियों की बढ़ती भागीदारी को संगठन की नई ऊर्जा बताया। इसे भविष्य की ताकत भी कहा। निर्वाचन प्रक्रिया नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के जोनल सचिव एसयू शाह की देखरेख में संपन्न हुई। मंडल मंत्री विभूति मिश्रा सहित रेलकर्मी उपस्थित थे। अधिवेशन में महिला और युवा वाणिज्य कर्मचारियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। इस सहभागिता ने संगठन के प्रति कर्मचारियों के बढ़ते विश्वास को मजबूत किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें