फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: नौकरी की तलाश में निकले युवक की हादसे में मौत, रोडवेज ने बाइक को मारी टक्कर, गिरने से आया पहिया के नीचे

Sat, 25 Jul 2026 07:21 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा-अयोध्या मार्ग पर हुए हादसे में नौकरी की तलाश में निकले युवक की मौत हो गई। रोडवेज ने बाइक को टक्कर मारी, तो गिरने से युवक पहिया के नीचे आ गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
भरतलाल यादव की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में अयोध्या मार्ग पर शनिवार दोपहर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार भरतलाल यादव की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

विज्ञापन


दत्त नगर गांव निवासी भरतलाल यादव (27) शनिवार दोपहर गांव के रंजीत के साथ बाइक से नौकरी की तलाश में अयोध्या जा रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे अयोध्या मार्ग पर कनकपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भरतलाल सड़क पर गिरकर बस के पहिये की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर पीछे बैठे रंजीत को मामूली चोटें आईं।

सूचना मिलते ही सरयू घाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल भरतलाल को मेडिकल कॉलेज अयोध्या भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। युवक हेलमेट लगाए था या नहीं, इसके बारे में जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

भरतलाल की शादी करीब पांच वर्ष पहले ज्योति से हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। वह पिता शिवकुमार और मां गुड्डन देवी के इकलौते बेटे थे। बेटे की मौत की खबर मिलते ही माता-पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पति के निधन की सूचना मिलते ही पत्नी ज्योति बेसुध हो गईं। परिवार खेती-किसानी से जुड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें