फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी भारतीयों को दिखाई जाएगी कुंभ की भव्यता, किए जाएंगे खास इंतजाम

Sun, 23 Dec 2018 04:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वाराणसी में अगले महीने होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस-2019 में दुनिया भर से आने वाले दो हजार प्रवासी भारतीयों को प्रयागराज कुंभ की भव्यता दिखाई जाएगी। सभी को 50 बसों से वाराणसी से प्रयागराज ले जाने की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन


उन्हें कुंभ दर्शन के साथ ही पर्यटन स्थलों के दर्शन भी कराए जाएंगे। मुख्य सचिव डॉ. अनूपचंद्र पांडेय ने योजना भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों की समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रवासी भारतीयों को ले जाने वाली प्रत्येक बस में लायजन ऑफिसर, सब इंस्पेक्टर और टूरिस्ट गाइड भी तैनात किया जाए। प्रवासी भारतीय दिवस के आयोजन स्थल पर निर्माणाधीन टेंट सिटी के बचे हुए कामों को 17 जनवरी तक पूरा किया जाए। प्रवासी भारतीयों के लिए डीलक्स, विला हाउस, फैमिली हाउस का निर्माण पूरा किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने आयोजन स्थल पर पुलिस बल तैनात करने और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीतलहर को देखते हुए ‘हीटिंग’ की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। ‘काशी तब और काशी अब’ नामक पुस्तिका का भी प्रकाशन कराने के निर्देश भी उन्होंने दिए।

विज्ञापन

वाराणसी के सुंदरीकरण के लिए जारी किए गए आदेश

मुख्य सचिव ने कहा कि वाराणसी की स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखते हुए सड़कों की मरम्मत, चौराहों तथा फ्लाईओवर का सुंदरीकरण, लाइटिंग, वॉल लाइटिंग प्रमुख स्थानों पर कराई जाए। प्रवासी भारतीयों को नावों से घाटों व पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाए।

राम की विश्वयात्रा से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव संस्कृति जितेंद्र कुमार, परिवहन आयुक्त पी गुरु प्रसाद, विशेष सचिव औद्योगिक विकास अरुण कुमार, जिलाधिकारी वाराणसी सुरेंद्र सिंह भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें