फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप सकते हैं इस विभाग के और अधिकारी

Mon, 12 May 2014 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाले की जांच में सीबीआई के सामने कई जिलों और अस्पतालों में दवा तथा उपकरणों की खरीद व सप्लाई के साथ ही निर्माण कार्य में भी जमकर धांधली किए जाने के तथ्य सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


सीबीआई की जांच में इस धांधली में स्वास्थ्य महानिदेशालय के कुछ और अधिकारियों के फंसने के आसार हैं। सीबीआई इनके खिलाफ भी साक्ष्य जुटा रही है।
अभी तक की जांच के नतीजों के आधार पर सीबीआई ने पिछले दिनों पहले स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन प्रमुख सचिव आईएएस प्रदीप शुक्ला के खिलाफ शासन से और फिर सुल्तानपुर के तत्कालीन सीएमओ समेत आठ के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग से अभियोजन की सहमति मांगी हुई है।
सीबीआई के सूत्र बताते हैं कि दवाओं और चिकित्सीय उपकरणों की खरीद के प्रस्ताव और उसके भुगतान की प्रक्रिया से जुड़े कुछ और अधिकारियों की भूमिका भी सामने आ रही है।
विज्ञापन


सीबीआई कुछ लोगों के बयान दर्ज करने की तैयारी में है। बयान में तथ्यों की पुष्टि होने के बाद इस मामले की जांच में स्वास्थ्य महानिदेशालय के कुछ और अधिकारियों के भी फंसने के आसार हैं।
विज्ञापन


सीबीआई के सूत्र बताते हैं कि शासन, स्वास्थ्य विभाग से अभियोजन की स्वीकृति मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें