फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब कार्यालय आए बिना मिलेगा कनेक्शन और सुलझेगी समस्या

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में वर्टिकल बिजली सिस्टम को 1 नवंबर से लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने हाल ही में मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने उपभोक्ताओं को कार्यालय आए बिना कनेक्शन, शिकायत और समाधान उपलब्ध कराने के लिए सुझाव मांगे।
विज्ञापन


अब अभियंता अपने सुझाव लेकर 19 सितंबर को फिर से प्रबंध निदेशक के समक्ष पेश होंगे। सुझाव तैयार करने के लिए अधीक्षण अभियंताओं की अगुवाई में अलग-अलग कमेटियां गठित की गई हैं। इनमें अधिशासी अभियंता भी शामिल हैं। कमेटियों को ऐसे सुझाव देने हैं, जैसे कि वर्टिकल सिस्टम पहले से लागू हो।

सिस्टम ऐसे करेगा काम

मान लीजिए, उपभोक्ता ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके घर की बिजली ठप है। वर्टिकल सिस्टम में उपभोक्ता यह शिकायत हेल्पडेस्क नंबर 1912 पर दर्ज कराएगा। शिकायत दर्ज होते ही उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मेसेज जाएगा। यह मेसेज शिकायत के पूरी तरह निस्तारण तक लगातार अपडेट देता रहेगा। इससे उपभोक्ता को बार-बार दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और शिकायत प्रक्रिया पारदर्शी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अभियंताओं से मांगे गए सुझाव

प्रेमलता – 33 केवी लाइन में फॉल्ट दूर करना

गीता आनंद – उपभोक्ता से उपकेंद्र तक मीटरिंग सिस्टम

कमलेश कुमार – 11 केवी व एलटी लाइन फॉल्ट, कार्मिक, हेल्पडेस्क

मुकेश त्यागी – बिजली बिल व नए कनेक्शन

भविष्य कुमार सक्सेना – बिजली चोरी, जुर्माना, छापे व डाटा समीक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें