फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मेट्रो पहुंची मुंशीपुलिया, आज से कीजिए सवारी

Sat, 09 Mar 2019 02:00 AM IST
manoj tiwari न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ। इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं और आखिरकार शुक्रवार को अपनी मेट्रो मुंशीपुलिया तक पहुंच गई। कॉमर्शियल रन शुरू होने के बाद शहरी शनिवार से मेट्रो की सवारी कर सकेंगे। ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ से बचाते हुए लखनऊ मेट्रो केवल 60 रुपये में मुंशीपुलिया से एयरपोर्ट तक पहुंचा देगी। इसमें सिर्फ 42 मिनट का समय लगेगा। अभी मोबाइल एप से कैब बुक कराने पर औसतन 350 रुपये से अधिक किराया लगता है। मेट्रो से जाने में एक घंटे की बचत भी होगी। कैब या निजी वाहन से एयरपोर्ट तक जाने में जाम से जूझना पड़ता है। लखनऊ मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि लोगों की जेब पर अधिक भार न पड़े, इसलिए किराए को किफायती ही रखा गया है। न्यूनतम किराया केवल 10 रुपये होगा।
विज्ञापन


20 मिनट से ज्यादा रुके तो 10 रुपये जुर्माना
मेट्रो के स्टेशनों पर बिना यात्रा 20 मिनट से अधिक देर तक रुकने पर जुर्माना लगा सकता है। यह जुर्माना 10 रुपये प्रतिघंटे के हिसाब से लिया जाएगा। यात्रा कर दूसरे स्टेशन से बाहर निकलने के लिए 70 मिनट का ही समय दिया जाएगा। जुर्माने की रकम का भुगतान किए बगैर कस्टमर केयर काउंटर पर कैश या कार्ड से चुकाए बिना ऑटोमेटिक फेयर कलैक्शन के गेट नहीं खुलेंगे।

कार्ड के फायदे जानें इसे जरूर बनवा लें
200 रुपये में कार्ड खरीदें।
100 रुपये इसमें सिक्योरिटी अमाउंट रहेगा।
100 रुपये तक की यात्रा की जा  सकेगी। इसमें 10 प्रतिशत अतिरिक्त वैल्यू मिलेगी।
वैल्यू खत्म होने पर 50 गुना अधिक किराया देना होगा।
इसके अलावा 200 रुपये में एक दिन और 350 रुपये में तीन दिन का टूरिस्ट कार्ड बनवाया जा सकता है। इसमें 100 रुपए सिक्योरिटी मनी होगी जोकि रिफंड होगा।

गो स्मार्ट कार्ड ऐसे करेगा काम
स्टेशन परिसर में घुसते समय ऑटोमेटिक फेयर कलैक्शन गेट पर स्क्रीन पर टच करें।
गेट खुलते ही अंदर जाएं।
एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक यात्रा के बाद निकलते समय भी ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट पर स्क्रीन पर टच करें।
ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट किराए की गणना कर स्मार्ट कार्ड की वैल्यू से कटौती कर क्लियरेंस हाउस को सूचना देगा।
अपना स्मार्ट कार्ड किसी को न दें, इसका दुरुपयोग भी हो सकता है।

सभी स्टेशनों पर सुबह सात से रात दस बजे तक मिलेंगी बसें
लखनऊ। सिटी बसों को भी मेट्रो स्टेशनों से लिंक कर दिया गया है, जिससे चारबाग से मुंशी पुलिया तक सभी स्टेशनों से पैसेंजरों को सिटी बसें मिल सकेंगी। ये बसें सुबह सात से रात दस बजे तक चलेंगी। ये बसें हर आधे घंटे पर मिलेंगी। मेट्रो स्टेशन तक 80 से अधिक सिटी बसों का संचालन होगा। सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक आरिफ  सकलैन ने बताया कि हर मेट्रो स्टेशन से सिटी बसों को लिंक किया गया है। मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन के लिए 42एच नंबर की बस जाएगी। ऐसे ही इंदिरानगर के लिए 43एच, लेखराज के लिए 41 एलटी व 45 एच, बादशाहनगर के लिए 41 एलटी, 23, 31 व 33 और आईटी, विवि व केडी सिंह बाबू स्टेडियम के लिए 41 एलटी, हजरतगंज के लिए 23ए, 33बीआई, 44ए व 65वी बस नंबर मिलेगी। ऐसे ही सचिवालय व हुसैनगंज के लिए 23ए, 33बीआई, 44ए, 55 व 65वी और चारबाग के लिए 23ए, 33बीआई, 44ए, 55 व 65वी, 11ए, 11ई बस मिलेंगी।
विज्ञापन


स्मार्टकार्ड बनवाएं फ्री वाई-फाई पाएं
लखनऊ मेट्रो ने अपनी वाईफाई सेवा भी शुरू कर दी। यह सेवा लेकिन अभी स्मार्टकार्ड धारकों तक ही सीमित रखी गई है। लखनऊ मेट्रो की वेबसाइट पर जाकर स्मार्टकार्ड को रजिस्टर करने के बाद इसका उपयोग किया जा सकता है। इसके बाद केवल कार्ड को वाईफाई सिस्टम की कोनकोर्स लेवल पर एस्कलेटर्स व सीढ़ियों के पास लगी डिवाइस पर टच करने के बाद एक ओटीपी मोबाइल पर आ जाएगा। इस ओटीपी से वाईफाई कनेक्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें