फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब वार्ड बाॅय-गार्ड सीखेंगे ईसीजी जांच, इमरजेंसी के लिए तैयार होगी टीम बी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी में आपात स्थिति से निपटने के लिए ‘टीम बी’ तैयार की जा रही है। इसके तहत वार्ड बाॅय और सुरक्षा गार्ड को ईसीजी जैसी शुरुआती जांच का प्रशिक्षण दिया जाएगा। तकनीकी स्टाफ की व्यस्तता या आकस्मिक स्थिति में ये कर्मचारी जांच में सहायता कर सकेंगे। इसका उद्देश्य इमरजेंसी सेवाओं में वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखना और मरीजों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना है।
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने 30 सितंबर को जारी आदेश में सुरक्षा गार्ड मानवेंद्र सिंह और वार्ड बाॅय विमलेश कुमार को तत्काल प्रभाव से ईसीजी कक्ष में रिपोर्ट कर प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, आदेश में प्रशिक्षण की अवधि और स्वरूप स्पष्ट नहीं किया गया है। इससे ईसीजी जैसे डायग्नोस्टिक परीक्षण के लिए सपोर्ट स्टाफ की तैनाती को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपात स्थिति में समय पर मिल सकेगा इलाज
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिताभ ने बताया कि संयुक्त निदेशक (स्वास्थ्य) कमलेश यादव के निर्देश पर यह व्यवस्था की जा रही है। इसका मकसद आपात स्थिति के लिए अस्पताल में अतिरिक्त प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार रखना है। सीने में दर्द और हृदय संबंधी शिकायत वाले मरीजों में ईसीजी शुरुआती महत्वपूर्ण जांच है। इमरजेंसी में समय पर जांच होने से मरीज के इलाज की प्रक्रिया जल्द शुरू करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें