फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब राजाजीपुरम से बीबीडी तक करिए ई बस में सफर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों व आम यात्रियों के लिए राहत की खबर है। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट की तरफ से एक अगस्त यानी शनिवार से राजाजीपुरम बस स्टेशन से बीबीडी के बीच एसी इलेक्ट्रिक बसों की सेवा शुरू होने जा रही है। इससे हर दिन हजारों यात्रियों का सफर सुगम होगा।
विज्ञापन



दुबग्गा सिटी बस डिपो के एआरएम डीके गर्ग ने बताया कि राजाजीपुरम से बीबीडी के बीच 12 बस स्टॉपेज घोषित किए गए हैं। बसों की समयसारणी सुबह सात से शाम सात बजे तक रहेगी। इस रूट पर 15 ई बसों का बेड़ा लगाया गया है जिससे यात्रियों को हर आधे से पौन घंटे में बसें मिलेंगी। बृहस्पतिवार को सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक विमल राजन ने नए रूट पर स्टॉपेज, समयसारणी और किराये को मंजूरी दे दी है।
आरएम डीके गर्ग ने बताया कि पूर्व में मार्ग संख्या सात पर कम यात्री उपलब्धता होने और इस मार्ग का अधिकांश हिस्सा मेट्रो के समानांतर होने की वजह से सेवा बंद की गई थी। बदले में मेट्रो रूट से अलग ई बस सेवा राजाजीपुरम से बीबीडी के लिए शुरू की गई है। इस सेवा से करीब तीन हजार लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


राजाजीपुरम से तय किराया
चारबाग- 15 रुपये, जीपीओ, जवाहर भवन, सिकंदबाग- 20 रुपये, बालू अड्डा- 25 रुपये, लोहिया पार्क, बीबीडी एकेडमी- 30 रुपये, दयाल पैराडाइज, पत्रकारपुरम- 35 रुपये, गोमतीनगर हैनीमैन, कठौता झील- 40 रुपये, मटियारी तिराहा व बीबीडी कॉलेज- 45 रुपये।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें