फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ में डीएल के लिए टोकन सिस्टम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लर्निंग, परमानेंट और नवीनीकरण के आवेदकों को काउंटर से लेना होगा टोकन
विज्ञापन

कानपुर रोड ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ में सोमवार से ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों के लिए टोकन सिस्टम की शुरुआत हुई। इस सिस्टम के जरिए आवेदकों की काउंटर पर होने वाली भीड़ को रोका जा सकेगा। आवेदकों को यह टोकन काउंटर से लेना होगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ यादव ने बताया कि लर्निंग, परमानेंट और नवीनीकरण डीएल के आवेदकों को अब टाइम स्लॉट लेकर खोले गए काउंटर से टोकन लेना होगा। टोकन नंबर का डिस्प्ले होने पर ही आवेदक काउंटर तक पहुंच पाएंगे। उधर, संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी द्विवेदी ने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद पहले दिन टोकन सिस्टम के कारण आवेदकों को थोड़ी परेशानी हुई। लेकिन मंगलवार से यह व्यवस्था बिना किसी व्यवधान के सुचारु रूप से चलेगी।
विज्ञापन

डीएल का दिन में बुक कर सकेंगे टाइम स्लॉट
आवेदकों अब दिन में भी टाइम स्लॉट बुक कर सकेंगे। इसके लिए परिवहन विभाग मुख्यालय की आईटी सेल ने एनआईसी को निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग ने आवेदकों की परेशानी को देखते हुए डीएल बनवाने की तारीख देने का समय बदल दिया है। अब आवेदक रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 7:00 बजे के बीच टाइम स्लॉट बुक कर सकते हैं। अपर परिवहन आयुक्त (आईटी) विनय कुमार सिंह ने सभी एआरटीओ को निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें