फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब उतरेटिया स्टेशन पर रुकेंगी चारबाग आने वाली ये ट्रेनें, PGI जाना होगा आसान; पढ़ें पूरा अपडेट

Thu, 31 Jul 2025 01:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

चारबाग रेलवे स्टेशन आने वाली तीन ट्रेनें अब उतरेटिया स्टेशन पर भी रुकेंगी। इससे PGI जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। आगे पढ़ें और जानें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
Train। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन आने वाली तीन ट्रेनों को उतरेटिया तक चलाया जाएगा। इससे पीजीआई जाने वाले यात्रियों को काफी राहत होगी। अभी यात्रियों को चारबाग से पीजीआई पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है। 

विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि चारबाग स्टेशन पर कॉन्कोर्स की नींव के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते 31 जुलाई से अलग-अलग तारीखों पर ट्रेनों का संचालन बाधित होगा। चारबाग स्टेशन आने वाली तीन ट्रेनों को उतरेटिया में स्टॉपेज दिया जाएगा। 

इसमें गाड़ी संख्या 14208 दिल्ली मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15128 नई दिल्ली बनारस एक्सप्रेस, 15120 देहरादून बनारस एक्सप्रेस को चारबाग की जगह उतरेटिया स्टेशन तक लाया-ले जाया जाएगा। उतरेटिया से पीजीआई जाने वालों को काफी आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें