फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब कानपुर तक चलेगी आगरा फोर्ट, नहीं आएगी लखनऊ

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने कानपुर स्थित गंगा नदी के पुल पर गर्डर बदलने का काम शुरू किया है। इसके चलते 42 दिनों तक सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक कानपुर-लखनऊ लाइन पर मेगा ब्लॅाक लिया गया है। इससे प्रभावित हो रहीं ट्रेनों को लेकर रेलवे ने आदेश में बदलाव किया है। नए आदेश के तहत अब आठ अप्रैल से आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी कानपुर पहुंचकर निरस्त हो जाएगी। यह ट्रेन कानपुर से लखनऊ के बीच नहीं चलेगी।
विज्ञापन




ऐसे ही रेलवे ने गोमतीनगर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन के संचालन और रूट में बदलाव किया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी संख्या 05033 गोमतीनगर-बांद्रा स्पेशल 11 मई तक प्रत्येक सोमवार को गोमतीनगर से दोपहर दो बजे चलकर बदले हुए रूट बादशाहनगर से दोपहर 2:12 बजे, डालीगंज से 2:50 बजे होते हुए सीतापुर, मैलानी पीलीभीत, इज्जतनगर, कासगंज, मथुरा, भरतपुर, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, बलसाड, वापी, बोरीवली के रास्ते अगले दिन बांद्रा रात आठ बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05034 स्पेशल बांद्रा से सात अप्रैल से 12 मई तक प्रत्येक मंगलवार को रात 11 बजे चलकर बृहस्पतिवार को डालीगंज से सुबह सात बजे, बादशाहनगर से सुबह सवा सात बजे होते हुए गोमतीनगर सुबह 7:35 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल की चार, स्लीपर की छह, सेकेंड एसी की दो और थर्ड एसी की आठ बोगियां होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें