फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घूसखोरी के खिलाफ 'सीटी बजाओ'

Fri, 17 Jan 2014 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने कई नए ट्रेंड स्थापित किए हैं, तो कुछ लोगों को नए तरीके सोचने पर मजबूर भी किया है।
विज्ञापन


उसी का नतीजा है ये अनोखा आंदोलन।

आम आदमी पार्टी ने कई नए ट्रेंड स्थापित किए हैं, तो कुछ लोगों को नए तरीके सोचने पर मजबूर भी किया है।

केजरीवाल ने दिल्ली में बेल बजाओ आंदोलन से भ्रष्टाचार को चित करने की ठानी तो, यूपी में इसका नतीजा है ये अनोखा आंदोलन।

देश की हजारों अनजान राजनीतिक पार्टियों में से एक मानवतावादी पार्टी ने सीटी बजाओ आंदोलन शुरू करने का एलान किया है।

पार्टी का दावा है कि अब जो भी अधिकारी घूसखोरी के लिए आम जनता को परेशान करेगा, उसके खिलाफ सीटी बजाओ आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।

विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार और घूसखोरी के खिलाफ शुक्रवार को मानवतावादी समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया।

धरना दे रहे लोगों ने मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा है।

धरने को संबोधित करते हुए मानवतावादी समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामहर्ष यादव ने कहा कि विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार मिटाने को घूस लेने वालों के खिलाफ सीटी बजाओ आंदोलन शुरू किया जाएगा।

आमजन को विश्वास दिलाया जाएगा कि घूसखोरी जैसी समस्या से लड़ने के लिए मासपा उनके साथ है।

याउव ने कहा कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी अब इस बात को भूल जाएं कि घूस के लिए जनता को परेशान किया जाएगा। ऐसा नहीं होने वाला है, मासपा ने इसके लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सरकारी धन पर कमीशनखोरी का धंधा भी नहीं चलने दिया जाएगा। इस मौके पर फूलचन्द्रचौहान, सत्येन्द्र यादव, बाबूलाल गौतम, रामलखन चौहान, संजय रावत, मनोज यादव, शिवाकांत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें