आप कहां से कहां तक के लिए यात्रा कर रही हैं? आपका अनुभव कैसा रहा? किसी ने परेशान करने की कोशिश की? पानी, सफाई या ऐसी कोई और समस्या तो नहीं रही? कुछ ऐसे ही सवाल अब आरपीएफ महिला कांस्टेबल महिला रेल यात्रियों से उनकी सहेली बनकर पूछती नजर आएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
आरपीएफ ने महिला रेल यात्रियों की सुरक्षा को मेरी सहेली स्क्वॉयड टीम बनाई है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ जंक्शन आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि यह टीम पूरे देश में अलग-अलग डिवीजन व मंडलों में काम करेगी।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ मंडल में टीम की इंचार्ज उपनिरीक्षक ज्योति को बनाया गया है। टीम ने काम शुरू कर दिया है और वह ट्रेनों में यात्रा कर रहीं महिलाओं से बात करती हैं।
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
खासकर उनसे जो अकेली यात्रा कर रही हैं। बातचीत से उनमें आत्मविश्वास पैदा किया जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जिस स्थान से ट्रेन शुरू होती है उस डिवीजन की टीम जिम्मेदारी संभालती है। इसमें ट्रेन के छूटने से एक घंटा पहले टीम महिला यात्रियों की डिटेल लेकर अगले आरपीएफ थानों को उपलब्ध कराती हैं।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बातचीत में उन्हें यह जानकारी भी दी जाती है कि यात्रा के दौरान किसी भी समय सुरक्षा संबंधी समस्या पर महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 182 पर संपर्क करें। इसके बाद यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शिकायत को कम से कम समय में आरपीएफ स्टाफ अटेंड करे।
महिला एस्कॉर्ट भी ट्रेनों में चलेगी
महिला रेल यात्रियों की सुरक्षा हर स्टेशन पर जांची जाएगी। वहीं, सहायता के लिए ट्रेन में भी महिला आरपीएफ एस्कॉर्ट मुस्तैद रहेगा। यह तत्काल महिलाओं की शिकायतें दूर करेगा।