फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं पर सरकार मेहरबान, जननी सुरक्षा योजना की प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी

Sun, 08 Oct 2017 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo image
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार अब हर गर्भवती महिला को छह हजार रुपये देगी।
विज्ञापन


अब तक जननी सुरक्षा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को 1400 रुपये और शहरी क्षेत्र की महिलाओं एक हजार रुपये दिए जाते थे।

अब प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत उन्हें पांच हजार रुपये और मिलेंगे। यह जानकारी शनिवार को परिवार कल्याण, मातृत्व एवं शिशु कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने दी।

अपने विभाग की छह माह की उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने कहा कि यह राशि गर्भवती महिलाओं को प्रोत्साहन के लिए दी जाएंगी ताकि वह अस्पतालों आएं।

प्रदेश में शिशुओं के इलाज की बेहतर व्यवस्था की जा रही है। जहां 75 एसएनसीयू (विशेष चाइल्ड केयर यूनिट) हैं वहीं 56 कंगारू मदर केयर यूनिट की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन


इसमें वेंटीलेटर, डिफिब्रिलेंटर, फिटल डॉप्लर और दवाइयां हमेशा मौजूद रहती हैं। आने वाले दिनों में इस तरह की 100 और एम्बुलेंस चलेंगी। रीता जोशी ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था है। 

रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए 18 मंडलों में 18 ब्लड कलेक्शन एंड ट्रांसपोर्टेशन वैन चलाई जा रही हैं।

पैरा मेडिकल के 4688 पदों पर 94 हजार आवेदन

रीता बहुगुणा ने बताया कि अस्पतालों में पैरा मेडिकल स्टाफ के 4688 पदों के लिए 94 हजार लोगों ने आवेदन किया है। परीक्षा के बाद बनी मेरिट के आधार पर इन्हें नियुक्ति किया जाएगा। दिसंबर तक इनकी भर्ती हो जाएगी।

लखनऊ  में दो ई-हास्पिटल और दो ई-नगरीय पीएचसी

राजधानी के लोहिया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में ई-हॉस्पिटल परियोजना क्रियान्वित कर दी गई है। प्रदेश में 28 और ई-हास्पिटल बनाने का काम चल रहा है। राजधानी के दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ई-सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं। 
विज्ञापन

गर्भवती के मौत की सूचना देने वाले को 1000 रुपये

डिलीवरी के दौरान या डिलीवरी के एक माह के अंदर किसी महिला के मौत की सूचना देने वाले व्यक्ति को सरकार 1000 रुपये देगी। पहले इसके लिए सिर्फ आशा बहुओं को दो सौ रुपये दिए जाते थे। 

पांच साल में सात टीका, अभियान आज से
केंद्र सरकार की योजना सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत आठ अक्तूबर से टीकाकरण अभियान शुरू होगा। परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने बताया कि प्रदेश के 52 जिलों में 17.99 लाख बच्चों का टीकाकरण होना है। अभियान चार चरणों हर माह की सात तारीख को यह अभियान चलाया जाएगा। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें