फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद अब नीलामी से ही भूखंड बेचेगा एलडीए, चंदन हॉस्पिटल को बिना नीलामी भूखंड दिए जाने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोमतीनगर के विजयंतखंड-3 में चंदन हॉस्पिटल को लीज पर व्यावसायिक भूखंड दिए जाने पर एलडीए ने अपने पूर्व के फैसले पर यू-टर्न लिया है। यहां मौजूद दो व्यावसायिक भूखंड को एलडीए नेे नीलामी के जरिए ही बेचने का फैसला लिया है। यह फैसला आवंटन पर विवाद खड़ा हो जाने के बाद वीसी के निर्देश पर लिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी व्यावसायिक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि विजयंतखंड मेें दो भूखंड हैं। इनमें 1500 वर्गमीटर का भूखंड हेल्थ सर्विस और 2196 वर्गमीटर का भूखंड व्यावसायिक उपयोग के लिए है। इन दोनों भूखंड को नीलामी में बेचने का फैसला हुआ है। कोई भी संस्था या व्यक्ति इन भूखंड को खरीद सकेगा। इनमें से 1500 वर्गमी. के भूखंड को बिना नीलामी चंदन हॉस्पिटल को लीज पर आवंटित किया गया था। सूत्रों के मुताबिक करीब छह करोड़ रुपये हॉस्पिटल ने एलडीए से मांगपत्र जारी होने के बाद जमा भी कर दिए थे। अब एलडीए ने लीज आवंटन को निरस्त करतेे हुए भूखंडों को नीलामी में बेचना तय कर लिया है।
विवाद के बाद हुआ फैसला
लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे के इस प्रकरण में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद एलडीए वीसी अभिषेक प्रकाश ने जांच सचिव को दी थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद हॉस्पिटल का लीज आवंटन निरस्त कर दिया गया। हालांकि, हॉस्पिटल का मौजूदा भूखंड भी 90 साल की लीज पर ही आवंटित है।
विज्ञापन

इसका मतलब वीसी ने किया अनुमोदन!
एलडीए के ही अधिकारियों के मुताबिक किसी भी व्यावसायिक भूखंड के लीज या अन्य तरीके से आवंटन के लिए वीसी के अनुमोदन की जरूरत होती है। अगर मांगपत्र हॉस्पिटल प्रशासन का जारी हुआ। इसका मतलब है कि लीज आवंटन का अनुमोदन वीसी स्तर से लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें