फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, सिनेमा हॉल तैयार : परिवार साथ बैठेगा, दूसरों के बीच रहेगी दूरी

Fri, 09 Oct 2020 09:47 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बड़े पर्दे पर पसंदीदा कलाकारों की फिल्में देखने का इंतजार कर रहे शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। सिनेमा संचालकों ने दर्शकों की सेहत, मनोरंजन का पूरा ख्याल रखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोविड प्रोटोकॉल का सौ फीसदी पालन करते हुए दर्शकों के स्वागत का फुलप्रूफ इंतजाम किया जा रहा है। परिवार साथ बैठकर सिनेमा का मजा लेगा जबकि दूसरों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। मास्क के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा और टिकटों की दर में कोई वृद्धि नहीं की गई है।

विज्ञापन


यूपी सिनेमा एग्जीबेटर फेडरेशन के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल बताते हैं कि लॉकडाउन से अब तक करीब 15 से 18 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। गाइडलाइन के मुताबिक, कुल क्षमता का 50 फीसदी दर्शकों को प्रवेश दिया जा सकता है। तय किया है कि सीटिंग अरेंजमेंट सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रख कर किया जाएगा।

फिल्म देखने आए परिवार को साथ बैठाया जाएगा। एक परिवार के बाद तीन कुर्सियां छोड़ कर दूसरों को बैठने की अनुमति होगी। एक कुर्सी दो फीट की होती है। अकेले फिल्म देखने आए व्यक्ति के बाद की एक सीट छोड़कर अन्य को जगह दी जाएगी। मास्क के बिना एंट्री नहीं मिलेगी और गेट पर सैनिटाइजेशन जरूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोरंजक माहौल देना है मकसद

नॉवेल्टी सिनेमा के जनरल मैनेजर राजेश टंडन ने कहा कि हर शो के बाद सैनिटाइजेशन होगा। एसी का तापमान प्रोटोकॉल के तहत ही रखा जाएगा। टिकट दर में बढ़ोतरी का कोई इरादा नहीं है। दर्शकों को मनोरंजक माहौल देने चाहते हैं।

किसी को तो फायदा नहीं हुआ
फेडरेशन के अध्यक्ष आशीष कहते हैं कि बड़े पर्दे की बात ही अलग है। छोटे पर्दे पर फिल्में देखी जरूर गईं, लेकिन किसी को फायदा नहीं हुआ। पहली जरूरत है दर्शकों को घर से बाहर लाना। उन्हें न्यू नॉर्मल लाइफ में जीने के लिए तैयार करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें