फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों को बड़ी राहत, अब कटे बिजली कनेक्शन का बिल भी किस्तों में करें जमा

Thu, 14 Nov 2019 09:30 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बिजली बिल जमा नहीं होने पर यदि आपका कनेक्शन कट गया है तो अब इसे भी किस्तों में जमा कर सकेंगे। इस संबंध में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) ने बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंताओं को आदेश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


इससे पूर्व कॉर्पोरेशन ने चार किलोवाट तक कनेक्शन के बकाया बिल को शहर में 12 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 24 किस्तों में जमा करने की सुविधा दी है। इसी योजना के तहत कनेक्शन कटने वालों को भी लाभ दिया जाएगा।  

मध्यांचल निगम के निदेशक (वाणिज्य) ब्रह्म पाल ने बताया कि निगम के सोशल मीडिया ग्रुप पर लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बहराइच,  गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता को इस संबंध में संदेश भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि ऐसे उपभोक्ता जिनके कनेक्शन काट दिए गये हैं, यदि वे बाकी रकम किस्तों में देना चाहते तो उनका पंजीकरण किया जाए। ऐसे बकाएदारों का पंजीकरण नहीं करने वाले अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

पहली किस्त के साथ कटा कनेक्शन चालू होगा

बकाएदारों को कटे कनेक्शन किस्त कराने के लिए कम से कम पांच फीसदी राशि जमा करके पंजीकरण कराना होगा। कनेक्शन कटने एवं जोड़ने (आरसी एवं डीसी) का तय शुल्क भी देना होगा। साथ ही शेष बिल की पहली किस्त जमा होते ही कनेक्शन चालू हो जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें