फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब शहर में बनेगा एक जिला-एक खानपान पार्क

विज्ञापन
एलडीए।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में अब एक जिला एक खानपान पार्क बनने जा रहा है। जहां हर स्टाॅल पर अलग-अलग जनपद का खान-पान मिलेगा। इसे बनाने का काम एलडीए कर रहा है। यह गोमतीनगर के विभूति खंड में बनेगा, जहां 40 से अधिक फूड कियोस्क बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को स्थल का निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इससे प्रदेश सरकार की ओडीओसी (वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूजीन) योजना को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि विभूति खंड में नवनिर्मित गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के पास प्राइम लोकेशन पर स्थित लगभग 8000 वर्गमीटर भूमि पर ओडीओसी पार्क बनाया जाएगा।
इसके अंतर्गत यहां दिल्ली हाट की तर्ज पर 40 से अधिक फूड कियोस्क बनाए जाएंगे, जहां अलग-अलग जनपदों के लोकप्रिय व्यंजन उपलब्ध होंगे। लोगों के बैठने, सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाएगी। सुंदरीकरण भी होगा। इससे न सिर्फ शहरवासियों को बेहतर खानपान का स्थान मिलेगा, बल्कि स्थानीय कारीगरों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन

वीसी ने कहा कि ओडीओसी पार्क विकसित करने के लिए अधिकारियों को नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण में मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह, प्रभारी अधिकारी अर्जन विपिन कुमार शिवहरे, अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा, जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता अजीत कुमार, मनोज सागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें