लखनऊ विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह अब 15 अक्तूबर को आयोजित होगा। राजभवन के निर्देश पर आयोजन की तारीख एक दिन आगे बढ़ा दी गई है। पहले दीक्षांत समारोह का आयोजन 14 अक्तूबर को होना था। तारीख के अलावा अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दीक्षांत समारोह में नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। जबकि मिशन चंद्रयान-2 की निदेशक डॉ. रितु करिधल श्रीवास्तव को मानद उपाधि प्रदान की जाएगी।
लविवि का इस बार होने वाला दीक्षांत समारोह कई मायनों में खास होगा।
लविवि के 20 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब एक साथ दो हस्तियों को मानद उपाधि दी जाएगी। दूसरी खासियत यह होगी कि मुख्य अतिथि और मानद उपाधि पाने वाली दोनों शख्सियत लविवि के ही पूर्व विद्यार्थी हैं। डॉ. राजीव कुमार ने लविवि से पीएचडी तथा डॉ. रितु करिधल श्रीवास्तव ने बीएससी की पढ़ाई यहां से की है।