फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अयोध्या जाना अब होगा आसान

Wed, 05 Mar 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सलोन से जगदीशपुर मार्ग बनेगा फोरलेन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन से अयोध्या का रास्ता सुगम होगा। इसके लिए सलोन-जगदीशपुर मार्ग फोरलेन बनेगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रतापगढ़ के लोगों को रायबरेली आकर मोहनगंज होते हुए अयोध्या नहीं जाना पड़ेगा। रायबरेली, अमेठी और प्रतापगढ़ जिले के लिए अयोध्या धाम का रास्ता फर्राटा सरीखा होगा। इसके लिए 285 करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया गया है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि फोरलेन का निर्माण होने से न केवल अयोध्या बल्कि प्रतापगढ़, सुल्तानपुर का रास्ता भी आसान हो जाएगा। तीन हाईवे की कनेक्टिविटी सलोन-जगदीशपुर फोरलेन से होगी। सलोन से अयोध्या जाने के लिए अभी लोगों को सलोन-जगदीशपुर के टू लेन सड़क से निकलना पड़ता है। इससे जाम की समस्या रहती है तो रास्ते में परशदेपुर, नसीराबाद और अमेठी जिले के जायस, जामो के ट्रैफिक से जूझना पड़ता है।

अब सलोन से जगदीशपुर हाईवे को फोरलेन कर दिया जाएगा। इससे जाम की समस्या दूर होगी और रास्ता सुगम होगा। सलोन से जगदीशपुर तक 53 किमी का फोरलेन बनेगा। इसकी खासियत होगी कि यह इंटरकनेक्ट होगा। इसके निर्माण से रायबरेली-प्रतापगढ़, रायबरेली-सुल्तानपुर और रायबरेली-अयोध्या हाईवे जुड़ जाएंगे। अभी तीनों हाईवे अलग-अलग हैं, जिससे लोगों को यातायात की दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

फोरलेन हाईवे बनने से सलोन, अमेठी, प्रतापगढ़ के लोग आसानी से अयोध्या धाम जा सकेंगे। वर्तमान समय में सबसे अधिक दिक्कत प्रतापगढ़ के लोगों को है। यदि किसी को प्रतापगढ़ से अयोध्या जाना है, तो वह रायबरेली जिला मुख्यालय होकर निकलता है। इसके लिए उन्हें 40 से 50 किमी का चक्कर काटना पड़ रहा है। फोरलेन हाईवे के निर्माण से प्रतापगढ़ की अयोध्या रूट से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी।


17 गांवों में भूमि का होगा अधिग्रहण
सलोन-जगदीशपुर हाईवे की लंबाई 53 किमी है। इसमें 25 किमी सड़क रायबरेली जिले के सलोन तहसील क्षेत्र में पड़ती है। इस दायरे में करीब 17 गांवों के किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है। फोरलेन हाईवे का निर्माण सुल्तानपुर एनएच करा रही है।

किसानों के खाताें में भेजा जाएगा मुआवजा
मुआवजा वितरण की प्रक्रिया को सरलीकरण बनाने के लिए अब सड़क परिवहन मंत्रालय सीधे किसानों के खाते में मुआवजे की धनराशि भेजेगा। भूमि अध्याप्ति विभाग किसानों से कितनी जमीन का अधिग्रहण किया गया, कितना मुआवजा मिलेगा, इसका डाटा ऑनलाइन करेगा। इसके बाद मंत्रालय से सीधे किसानों के खाते में मुआवजा भेजा जाएगा।


भूमि अधिग्रहण के बाद शुरू होगा काम
सलोन-जायस होते हुए जगदीशपुर राजमार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। इसके निर्माण में करीब 285 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

-विकास सिंह, अधिशासी अभियंता एनएच सुल्तानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें