प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाओं के बाद अब रोगियों का एक्स-रे भी मुफ्त होगा। यूपी कैबिनेट ने बृहस्पतिवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने पहले ही 20 जनवरी से इस सुविधा के शुरू करने की बात कही थी। अखिलेश यादव कैबिनेट के सामने जब यह प्रस्ताव आया तो इसे तत्काल मंजूरी दे दी गई।
रोगियों को एक्स-रे के लिए अभी 30 रुपये देने पड़ते थे। लेकिन सरकार ने सभी जिलों के सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा नि:शुल्क कर दी है।
इसके साथ ही प्रदेश कैबिनेट ने मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय 1500 रुपये से बढ़ाकर 2250 रुपये मिलेगा।
यह लाभ की 22,186 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को मिलेगा। बढ़ा हुआ मानदेय पिछले साल अगस्त महीने से मिलेगा।
केंद्र सरकार ने मानदेय बढ़ाकर 2250 रुपये करने का आदेश काफी पहले ही जारी कर दिया था। लेकिन प्रदेश सरकार ने इस पर अपनी स्वीकृति बृहस्पतिवार को दी।
केंद्र सरकार के मानकों के अनुसार प्रदेश में प्रत्येक 150 से 400 की जनसंख्या पर एक मिनी आंगनबाड़ी केंद्र बनाया गया है।