फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जिला अस्पताल में अब ईएमओ को करनी होगी मौत की पुष्टि

Fri, 15 Nov 2024 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत की पुष्टि करने में करीब आधे घंटे की देरी होने पर सीएमएस ने संबंधित चिकित्सकों से जवाब मांगा है। साथ ही इमरजेंसी के इमरजेंसी मेडिकल अफसरों (ईएमओ) को वार्डों में मरीजों की मौत पर पुष्टि करने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन


गत बुधवार की शाम जिला अस्पताल के वार्ड तीन में भर्ती मरीज छोटे लाल की मौत हो गई थी। पूर्व में उपचार कर रहे चिकित्सक को मौत की पुष्टि करने की व्यवस्था थी लेकिन इमरजेंसी में ड्यूटी पर रहे चिकित्सक को पुष्टि के लिए बुलाया गया। इमरजेंसी में ज्यादा भीड़ होने पर ईएमओ को वार्ड में पहुंचने में देर हुई।

बृहस्पतिवार को सीएमएस ने संबंधित चिकित्सकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे चिकित्सकों को वार्डों में भर्ती मरीजों की मौत होने पर पुष्टि करनी होगी। इसके लिए पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें