फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : अब लखनऊ से हेलीकॉप्टर से पहुंच सकेंगे दुधवा नेशनल पार्क, पर्यटन विभाग जल्द शुरू करेगा सुविधा

Tue, 02 Jan 2024 03:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पर्यटन विभाग नए साल में लखनऊ से दुधवा नेशनल पार्क के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करेगा। इसके बाद चित्रकूट, अयोध्या, काशी, प्रयागराज, गोरखपुर के लिए भी यह सुविधा शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पर्यटकों को आकर्षित करने व बेहतर सुविधाएं देने में जुटे पर्यटन विभाग ने आगरा-मथुरा में इस साल हेलीपोर्ट सेवा की शुरुआत की है। जो पर्यटकों को काफी आकर्षित कर रही है। वहीं विभाग नए साल में लखनऊ से दुधवा नेशनल पार्क के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करेगा। इसके बाद चित्रकूट, अयोध्या, काशी, प्रयागराज, गोरखपुर के लिए भी यह सुविधा शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग पर्यटकों को लखनऊ से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान तक हेलीकॉप्टर से पहुंचाएगा। इसके बाद वह वहां स्थानीय वाहन से भ्रमण कर सकेंगे। दुधवा नेशनल पार्क अपने प्राकृतिक सौंदर्य, वन्यजीव और जैव विविधता के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। यहां पर बंगाल टाइगर और भारतीय गैंडे आदि दुर्लभ प्रजाती भी है। यह हेलीकॉप्टर सेवा पर्यावरण पर्यटन को बढ़ावा देगी।

प्रमुख सचिव पर्यटन व संस्कृति मुकेश मेश्राम ने बताया कि लखनऊ से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के लिए निविदा जारी कर दी गई है। जल्द ही इसे अंतिम रूप देकर सेवा शुरू की जाएगी। इसका हेलीपैड लखीमपुर खीरी में है और वहां से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान तक परिवहन सुविधा सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि चित्रकूट में भी हेलीपोर्ट बन गया है। जल्द ही वहां भी इस सेवा के लिए आवश्यक औपचारिकता पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


इसी क्रम में नए साल में अयोध्या, काशी, मथुरा के लिए भी यह सेवा शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है। यहां पर्यटकों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है, आगे इसमें और वृद्धि होगी। पर्यटन विभाग प्रदेश में धार्मिक पर्यटन की सुविधाओं की वृद्धि के साथ ही एयर टूरिज्म के जरिये भी उनको आकर्षित करेगा। अयोध्या में जल्द हवाई भ्रमण शुरू होगा। इसके बाद वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर आदि स्थलों पर इसका संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें