फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर सप्ताह तय होंगी घरेलू गैस की बिक्री दरें

Mon, 28 Dec 2020 08:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम भी मासिक रेट रिवीजन की जगह साप्ताहिक स्तर पर तय किए जाने की तैयारी है। इससे माह भर दामों में होने वाले उतार-चढ़ाव के नुकसान से राहत मिलेगी। सप्लाई से जुड़ी तीनों तेल कंपनियों ने इसका ट्रायल दिसंबर में घरेलू एलपीजी की कीमत में दो बार इजाफा कर किया है। अभी गैस सिलेंडर के दाम हर महीने की पहली तारीख को तय होते हैं।
विज्ञापन


दिसंबर माह में एलपीजी की कीमतों में दो बार हुए बदलाव को इसका ट्रायल माना जा रहा है। तेल कंपनियां से जुड़े अधिकारिक सूत्र बताते हैं कि कंपनियों की तरफ से इसका प्रस्ताव केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के पास भेज दिया गया है। इसमें कहा गया है कि पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना 6 बजे तय किए जाते हैं। इससे तेल के दामों में कोई बदलाव होने पर आसानी से समायोजन हो जाता है, लेकिन रसोई गैस के दाम हर महीने तय होने की वजह से पूरे महीने अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी के दाम और फॉरेन एक्सचेंज रेट की दरों के बदलाव का समायोजन नहीं हो पाता, जो नुकसान करता है। इसे लेकर ही बीते काफी समय से तेल कंपनियों के स्तर पर कीमतों में बदलाव के तरीकों पर मंथन चल रहा था। यह प्लान कंपनियों को हो रहे घाटे को कम करने के लिए बनाया गया है। प्रस्तावित व्यवस्था से तेल कंपनियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। कम अवधि में एलपीजी कीमत के रिवीजन से तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय कीमतों में होने वाले दैनिक बदलाव के नुकसान की भरपाई ज्यादा आसानी से कर सकेगी।

सप्लाई से जुड़ी इंडेन कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वैश्विक बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों के प्रतिदिन तय होने वाले रेट के दृष्टिगत ही अगले माह से घरेलू एलपीजी की बिक्री दर को वीकली रेट के आधार पर तय किए जाने की तैयारी है। इसकी अधिकृत घोषणा जल्दी मंत्रालय स्तर से हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में एलपीजी सिलेंडर के दाम
घरेलू (14.2) किग्रा --732
व्यवसायिक (19) किग्रा --1416
छोटा (5) किग्रा--270.50
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें