फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू में होगी कोरोना की पुख्ता जांच, अब सैंपल नहीं भेजना पड़ेगा पुणे

Sun, 08 Mar 2020 09:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

-अब तक फाइनल जांच के लिए पुणे भेजा जाता था सैंपल
-संस्थान में भर्ती दो संदिग्ध मरीजों में एक की रिपोर्ट नेगेटिव, दूसरे की देर रात आएगी रिपोर्ट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब केजीएमयू में कोरोनावायरस के सैंपल की पुख्ता जांच हो सकेगी। केजीएमयू खुद पॉजिटिव रिपोर्ट के बारे में जानकारी देगा। अब तक फाइनल जांच के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) भेजा जाता था। उधर, रविवार को भर्ती कराए गए दो संदिग्ध मरीजों में एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि दूसरे की देर रात आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


केजीएमयू की माइक्रोबायोलॉजी विभाग की बीएसएल लैब में कोरोनावायरस की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अब जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ और बीएचयू, वाराणसी को भी जांच की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह यूपीयूएमएस सैफई को सैंपल कलेक्शन सेंटर की जिम्मेदारी दी गई है। केजीएमयू में अभी तक प्राथमिक स्तर पर जांच की जा रही थी। 

प्राथमिक जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संबंधित सैंपल को एनआईवी पुणे भेजा जाता था। वहां से पुष्टि के बाद ही ऐलान किया जाता था। अब केजीएमयू में फाइनल जांच की जा सकेगी। यहां की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे का फैसला लिया जाएगा। पॉजिटिव रिपोर्ट होने पर संबंधित मरीज का इलाज शुरू कर दिया जाएगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने दी। 
विज्ञापन


रिपोर्ट निगेटिव आते ही अस्पताल से छुट्टी
मीडिया प्रभारी ने बताया कि रविवार को कोरोना के लक्षण वाले दो संदिग्ध मरीजों को केजीएमयू में भर्ती किया गया। इसमें दुबई से लौटी अमेठी निवासी महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसे सर्दी-जुकाम और बुखार होने की वजह से भर्ती किया गया था। जांच के बाद उसे घर भेज दिया गया। वहीं थाईलैंड से लौटे लखनऊ निवासी युवक को अभी केजीएमयू में भर्ती किया गया है। उसकी रिपोर्ट देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें