फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब लालगंज बस स्टेशन से चलेंगी बसें

Tue, 10 Dec 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के लालगंज स्थित रोडवेज बस स्टेशन के दिन बहुरने वाले हैं। फतेहपुर, कानपुर और लखनऊ से आने व जाने वाली बसों को अब स्टेशन से होकर जाना होगा। ऐसा होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। एसडीएम लालगंज ने बसों का संचालन स्टेशन से कराने की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन


लालगंज में परिवहन निगम की ओर से बस स्टैंड बनाए जाने के बाद भी उसका उपयोग नहीं हो रहा है। रोडवेज की बसें बिना स्टैंड पर जाए कानपुर, फतेहपुर, लखनऊ और रायबरेली की ओर चली जाती हैं। इससे बस स्टेशन का भवन जर्जर हो रहा है। इसका लाभ भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। निरीक्षण करने के बाद लालगंज के एसडीएम ने बस स्टेशन से बसों का संचालन कराने की संस्तुति कर दी है। उन्होंने दतौली में बस स्टेशन के लिए जमीन भी चिन्हित की है।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि लालगंज बस स्टेशन को संचालित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कानपुर, फतेहपुर, लखनऊ व रायबरेली की ओर से आने वाली बसों को बस स्टैंड होते हुए आगे भेजा जाएगा। बस स्टैंड पर कर्मचारियों की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन



अभी तक इस रास्ते से जाती हैं बसें
बस स्टैंड पर बसें न जाने से यात्रियों को कस्बे में ही सड़क किनारे बसों का इंतजार करना पड़ता है। वर्तमान समय में कानपुर से रायबरेली जाने वाली बसें गांधी चौराहा लालगंज से बाईपास होते हुए रायबरेली जाती और आती हैं। फतेहपुर से लखनऊ जाने वाली बसें गांधी चौराहा से बाईपास होते हुए पानी टंकी तिराहा से लखनऊ की ओर जाती व आती हैं।

एसडीएम लालगंज नवदीप शुक्ला ने पत्र लिखकर कानपुर से वाया लालगंज होते हुए रायबरेली जाने वाली बसों को बासूगढ़ी स्थित राना बेनीमाधव मूर्ति से बस स्टैंड होते हुए भेजा जाए। फतेहपुर से आने वाली बसों को गांधी चौराहा से बेहटा चौराहा से रानाबेनी माधव मूर्ति होते हुए बस स्टैंड लालगंज होते हुए लखनऊ की ओर भेजा जाए।


बसों को दो किमी अधिक चलना होगा
ऐसे में कानपुर और रायबरेली के बीच चलने वाली बसों को एक किलोमीटर और फतेहपुर से लखनऊ मार्ग पर चलने वाली बसों को दो किलोमीटर अधिक चलना होगा। इससे यात्रियों को परेशानी से निजात मिलेगी। एसडीएम ने लालगंज के दतौली गांव के पास बंजर भूमि को भी जरूरत पड़ने पर बस स्टैंड के रूप में प्रयोग में लाए जाने की संस्तुति की है।

लालगंज का बस स्टेशन लंबे समय से बेकार पड़ा है। यहां से बसों का संचालन नहीं होता है। स्टैंड का निरीक्षण करने के बाद बसों का संचालन बस स्टैंड से कराने के लिए पत्र लिखा गया है। इससे यात्रियों व व्यवसायियों को बड़ी राहत होगी।
विज्ञापन

- नवदीप शुक्ला, एसडीएम लालगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें