फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को मल्हीपुर के वीरपुर लौकिहा, सिरसिया के सिरसिया बाजार व कटरा में चल रहे श्रावस्ती महोत्सव सहित अन्य स्थानों पर महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान शक्ति मोबाइल टीम व एंटी रोमियो टीम की ओर से हेल्पलाइन नंबर, कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही सकारात्मक चर्चा कर गुड व बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी देकर पंफलेट वितरित किया। इस मौके पर उप निरीक्षक महिमा सिंह, मुख्य आरक्षी अदालत यादव, महिला आरक्षी वर्षा राणा, सोनिया, रवीना, पूजा देवी, सरिता जायसवाल, प्रिया मिश्रा मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें