फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल से पहले किसी भी बोर्ड की नहीं होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई की तिथि जारी होने के बाद बाकी बोर्डों की स्थितियां साफ हो रहीं
विज्ञापन

अप्रैल से पहले किसी भी बोर्ड की परीक्षाएं नहीं होगी। सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा कराए जाने की तिथि जारी कर बाकी सभी बोर्डों की परीक्षाओं को लेकर जो भ्रम की स्थिति थी वह भी साफ कर दी है। सभी बोर्डों की नजर सीबीएसई की तिथियों पर टिकीं थी। जल्द ही यूपी बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड भी अपनी परीक्षाओं की तिथि की घोषणा कर देंगे। सबसे पहले यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा भी पहले होगी।
सीबीएसई की हाई स्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा चार मई से प्रारंभ होंगी। यह पहली बार है जब सीबीएसई की परीक्षाएं इतनी देरी से शुरू हो रही है। प्रयोगात्मक परीक्षा एक मार्च से होगी। सीबीएसई की तिथियां जारी होने के बाद बाकी बोर्ड की संभावित तिथियां भी सामने आने लगी हैं। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल की परीक्षा अप्रैल में शुरू होने की संभावना है। अप्रैल मध्य से परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं। हाई स्कूल की परीक्षा अप्रैल में और इंटर की मई में खत्म हो जाएंगी। जुलाई में परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की दूसरी प्री बोर्ड परीक्षा एक मार्च से 10 मार्च तक कराने का निर्देश दिया गया है जबकि प्रयोगात्मक परीक्षा फरवरी के पहले और दूसरे सप्ताह में संभावित है, जो मार्च तक बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि अधिकांश स्कूलों में पाठ्यक्रम अब खत्म होने की कगार पर है, काफी थ्योरी विषयों के खत्म हो चुके हैं।
विज्ञापन

सीआईएससीई की परीक्षा अप्रैल से पहले नहीं
काउंसिल फॉर दी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षाएं भी अप्रैल से पहले शुरू नहीं होंगी, जबकि इसकी परीक्षाएं सबसे पहले शुरू होती थीं। बोर्ड ने अप्रैल और मई की चुनाव की स्थितियों के बारे में जानकारी मांगी है ताकि परीक्षाओं की तिथियां तय की जा सकें। अनएडेड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि काउंसिल ने जब राय मांगी तो हमने 15 अप्रैल के बाद बोर्ड परीक्षाएं कराने का प्रस्ताव दिया था। परिस्थितियां देख लग रहा है कि परीक्षा अप्रैल मध्य के बाद ही शुरू होगी। इससे पहले प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। बोर्ड काफी हद तक सीबीएसई की स्थिति को देखकर ही कदम उठाता है।
विज्ञापन

जुलाई के अंतिम सप्ताह में हो सकती है पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा
पॉलिटेक्निक में दाखिला लेने के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा जुलाई के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि सभी बोर्ड परीक्षा की संभावित तिथि जारी होने के बाद पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की समय सारणी जारी होगी। आमतौर पर प्रवेश परीक्षा के लिए अधिसूचना दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जारी होती है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में प्रवेश परीक्षा आयोजित होती है। मई के अंतिम सप्ताह में प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी होता है और जून माह से काउंसिलिंग शुरू हो जाती है। इस बार पूरी प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन होगी। जुलाई के अंतिम सप्ताह में प्रवेश परीक्षा कराई जाने की संभावना है। अगस्त में परीक्षा परिणाम जारी होगा और सितंबर में काउंसिलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें