फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन लीजिए जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र

Tue, 17 Dec 2013 01:56 AM IST
प्रवेंद्र गुप्ता/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की दिशा में नगर निगम ने एक कदम और बढ़ाया है। अब शहरवासियों को अस्पतालों से भी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र मिलेंगे।
विज्ञापन


नगर निगम ने सोमवार को पहला जन्म प्रमाणपत्र जारी किया। अभी यह सुविधा शहर के उन 13 अस्पतालों में मिलेगी जिन्होंने इसके लिए नगर निगम में पंजीकरण कराया है।

पंजीकृत अस्पतालों से जारी होने वाले प्रमाणपत्र आवेदक अस्पताल के अलावा घर बैठे भी प्राप्त कर सकेंगे। प्रमाणपत्र बनने के बाद आवेदक ई-नगर सेवा नामक वेबसाइट से प्रमाणपत्र डाउनलोड कर प्रिंट कर सकेंगे।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम ने ऑनलाइन प्रमाणपत्र जारी करने की सुविधा शुरू कर दी है। इसके लिए स्थानीय निकाय निदेशालय ने वेबसाइट शुरू की है।

इससे शहर के सभी सरकारी व गैरसरकारी अस्पतालों को जोड़ा जा रहा है। शहर में जितने भी अस्पताल हैं। उन्हें इस सेवा का लाभ उठाने के लिए पहले पंजीकरण कराना होगा। अभी राजधानी के 13 अस्पतालों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है।

पंजीकरण कराने वाले अस्पतालों को नगर निगम ने लॉगिन व पासवर्ड भी जारी कर दिया है। प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अस्पताल को वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन जन्म-मृत्यु का विवरण भरकर उसे नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पास भेज सकेगा।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी उसके आधार पर डिजीटल सिग्नेचर से प्रमाण पत्र जारी कर देंगे। इसके बाद अस्पताल से भेजे गए विवरण में आवेदक द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर प्रमाणपत्र का पंजीकरण नंबर का मैसेज चला जाएगा।

पहला प्रमाण पत्र जारी
नगर निगम ने सोमवार को पहला प्रमाण पत्र महानगर स्थित अपूर्वा मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड में जन्म लेने वाले संदीप चौहान व नीलम चौहान के बेटे का जारी किया

इनका बेटा पांच नवंबर को अस्पताल में पैदा हुआ था। इसका विवरण अस्पताल ने नगर निगम को ऑनलाइन भेजा था।

इन अस्पतालों में मिलेंगे प्रमाण पत्र
बलरामपुर हास्पिटल, भाऊराव देवरस संयुक्त अस्पताल, फातिमा हास्पिटल, विवेकानंद हास्पिटल, सेंट जोसेफ हास्पिटल, खदरा हास्पिटल, लखनऊ हास्पिटल।

इसके अलावा मेडिसन हास्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, निशात हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, रमावती हास्पिटल, सूर्या हास्पिटल, उद्यान हेल्थ केयर सेंटर, अपूर्वा मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड से भी मिलेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें