फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 31 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक

Thu, 26 Nov 2020 08:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ हवाई अड्डा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर डीजीसीए ने रोक की मियाद और बढ़ा दी है। अब 31 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय उड़ाने बंद रहेंगी। जबकि अभी तक डीजीसीए ने 30 नवम्बर तक नियमित अंतरराष्ट्रीय   पर रोक लगा रखी थी। गुरुवार सुबह इसे लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। दरअसल चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सारी इंटरनेशनल फ्लाइट्स बंद हैं। सिर्फ वंदे भारत मिशन, बबल सर्विस और डीजीसीए की मंजूरी पर चल रहीं विशेष विमान सेवाएं ही उड़ान भर रही हैं। जबकि अन्य उड़ानों पर 30 दिसम्बर तक रोक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते डीजीसीए ने घरेलू व अंतरराष्ट्रीय  विमान सेवाओ पर रोक लगाई थी। लेकिन नागरिक उड्डयन मंत्री ने गत 25 मई को घरेलू सेवाएं शुरू कर दी, जबकि इंटरनेशनल फ्लाइट बंद रहीं। अमौसी एयरपोर्ट से खाड़ी देशों दुबई, मस्कट, सऊदी अरब को सबसे अधिक उड़ान जाती हैं। अभी एयरपोर्ट पर रोजाना चार से पांच इंटरनेशनल विमान आते हैं। अभी नियमित उड़ानों पर रोक के कारण स्पेशल सर्विस से लोग विदेश जा रहे हैं। इसके तहत दुबई जाने वाले यात्रियो को कोरोना की रिपोर्ट लेकर जाना पड़ता है। विमान कंपनियों को 30 नवंबर से नियमित उड़ान शुरू होने की उम्मीद थी। पर डीजीसीए के संयुक्त महानिदेशक सुनील कुमार ने गुरुवार सुबह नियमित इंटरनेशनल विमानो पर 31 दिसंबर मध्य रात्रि तक रोक लगाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें