लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्र (केकेसी) पीजी कॉलेज ने प्रवेश के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 30 जून तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस संबंध में महाविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर छात्रों को जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. राकेश पांडेय ने बताया कि कॉलेज में सत्र 2025-26 में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसकी अंतिम तिथि 15 जून तय थी, जिसे अब छात्र हित में बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि परास्नातक स्तर पर एलएलबी पाठ्यक्रमों के आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि स्नातक अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम आने के बाद निर्धारित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए छात्र कॉलेज की वेबसाइट देखते रहे।