फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूठा स्टार्टअप: अब भांग के पौधे से बनेंगे वातानुकूलित कपड़े, ये होंगी खासियत, कीमत भी आपके बजट की

Sun, 12 Feb 2023 11:52 AM IST
शाहरुख खान अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ

सार

भांग से बना कपड़े गर्मियों में ठंडे और सर्दियों में गर्म होते हैं। अब तक ऐसा प्रयोग सिर्फ चीन में ही होता है। पढ़ें, इस अनूठे स्टार्ट अप के बारे में...
विज्ञापन
युवा उद्यमी आयुष सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब तक भांग का इस्तेमाल नशे और कुछ दवाओं के निर्माण में होता रहा है, लेकिन अब आप इससे बने कपड़े भी पहन सकेंगे। सर्दी में गर्म और गर्मियों में ठंडा होना, इसकी विशेषता होगी। यही नहीं इससे तैयार कपड़े एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल भी होंगे। इस अनूठे स्टार्टअप को शुरू करने वाले हैं मेरठ के युवा उद्यमी आयुष सिंह।
विज्ञापन


आयुष ने बताया कि उन्होंने भांग के पूरे पौधे के अलग और आकर्षक उपयोग की प्रक्रिया शुरू की है। इससे न सिर्फ इसकी खेती करने वाले किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि मांग भी बढ़ेगी। अब तक ऐसा प्रयोग सिर्फ चीन में ही होता है। उन्होंने बताया कि भांग के पौधे के डंठल से रेशे निकालते हैं। 

इससे कच्चे धागे में बदलते हैं। फिर कपड़े के रूप में तैयार करते हैं। इससे तौलिया, चटाई व शर्ट-पैंट भी बनती है। इसमें बांस या कॉटन को भी मिक्स किया जा सकता है। खुद आयुष ने इससे तैयार कपड़ों को पहन रखा था। उन्होंने बताया कि इसकी कीमत 700-800 रुपये है।
विज्ञापन


आयुष बताते हैं कि इससे तैयार कपड़े एंटी फंगल होने से इसमें बैक्टीरिया नहीं लगता है। यह गर्मी में ठंडा और जाड़े में गर्म रहता है। यही वजह है कि चीन की सेना भी इसका प्रयोग करती है। आयुष ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले भारत हेंप एग्रो प्राइवेट लिमिटेड नाम से स्टार्टअप कंपनी रजिस्टर कराई है और प्रदेश सरकार के साथ प्रोजेक्ट भी एप्रूव कराया है। वर्तमान में एकेटीयू के इनोवेशन हब से इसे इनक्यूबेट किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

पत्तियों से तैयार की हर्बल दवाएं

आयुष ने बताया कि भांग की पत्ती से एंजाइटी, डिप्रेशन, क्रोनिक पेन मैनेजमेंट, कैंसर पेन, आर्थराइटिस और पेट की बीमारी के लिए हर्बल दवाएं भी तैयार की हैं। इसमें हल्का नशा होता है। हालांकि इसे आवश्यकतानुसार कंट्रोल भी किया जा सकता है। इसके बीज को मल्टी विटामिन के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। इसमें काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन होता है। उन्होंने कहा कि इस पर ठीक से काम किया गया तो इसके पूरे पौधे का बहुत बेहतर प्रयोग हो सकता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें