फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: तीसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी, 19 को मतदान

Wed, 25 Jan 2017 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण की अधिसूचना मंगलवार को जारी हो गई। इस चरण में 12 जिले लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर और उन्नाव के 2.41 करोड़ मतदाता 69 सीटों पर अपने विधायक चुनेंगे।
विज्ञापन


अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन भी शुरू हो गए। नामांकन प्रक्रिया 31 जनवरी तक चलेगी। एक फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 19 फरवरी को मतदान होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने बताया कि आचार संहिता का पालन नहीं करने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बनाए गए हैं 25 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ

तीसरे चरण में 2.41 करोड़ मतदाताओं में लगभग 1.31 करोड़ पुरुष और 1.10 करोड़ महिला मतदाता हैं। चुनाव आयोग ने इस चरण के लिए 16,671 पोलिंग सेंटर व 25,603 पोलिंग बूथ बनाए हैं।

पहले दिन 10 नामांकन
तीसरे चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही पहले दिन 10 नामांकन हुए। इनमें लखनऊ की बख्शी का तालाब सीट से एक, कानपुर की किदवई नगर सीट से एक, कानपुर कैंट सीट, शाहाबाद, भरथना, बाराबंकी, कुर्सी व बिसवां सीट से भी एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें