प्रदेश की 18 लोकसभा सीटों के लिए छठे चरण की अधिसूचना आज 17 अप्रैल को दिन में 11 बजे जारी हो जाएगी।
इसमें वाराणसी, बलिया, गोरखपुर, मिर्जापुर व आजमगढ़ सहित पूर्वांचल की सीटें शामिल हैं। अधिसूचना जारी होते ही छठे चरण की सीटों के लिए नामांकन पत्र भरने शुरू हो जाएंगे।
नामांकन पत्र 24 अप्रैल तक प्रत्येक कार्य दिवस में 11 बजे से तीन बजे के बीच भरे जाएंगे।
25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 28 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बुधवार को बताया कि प्रदेश में छठे व आखिरी दौर के चुनाव के लिए नामांकन 17 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे।
इस दौरान प्रत्याशियों को आचार संहिता का ध्यान रखना होगा। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में आरओ/एआरओ के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
नामांकन के लिए प्रत्याशी 100 मीटर के अंदर तीन वाहन से अधिक नहीं ले जा सकते। आरओ कक्ष में उम्मीदवार सहित केवल पांच व्यक्ति ही जाएंगे।
इनमें प्रस्तावक, निर्वाचन एजेंट व अन्य दो व्यक्ति शामिल हैं।
मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य दल के उम्मीदवारों को केवल एक प्रस्तावक लाना होगा जबकि गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत दलों एवं निर्दलीय उम्मीदवारों को 10 प्रस्तावक की आवश्यकता होगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्याशी देश के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से मतदाता हो सकते हैं।
लेकिन उनके प्रस्तावक उसी क्षेत्र के मतदाता होने चाहिए जिस क्षेत्र से प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र भरने जा रहे हैं। शपथ पत्र नोटरी से जारी होना चाहिए।
इसके सभी कॉलम भरे होने चाहिए। अगर ऐसा नहीं होगा तो नामांकन पत्र निरस्त हो जाएगा।
एक प्रत्याशी अधिकतम चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है।
सामान्य उम्मीदवारों के लिए जमानत राशि 25 हजार व एससी-एसटी के लिए जमानत राशि 12,500 रुपये है।
इन सीटों के लिए होगा नामांकन
डुमरियागंज, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, लालगंज, आजमगढ़, घोसी, सलेमपुर, बलिया, जौनपुर, मछलीशहर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर व राबर्ट्सगंज
फैक्ट फाइल
कुल मतदाता-3.01 करोड़
पुरुष-1.66 करोड़
महिला-1.35 लाख
अन्य-1811
पोलिंग सेंटर-19881
पोलिंग बूथ-31378
नामांकन की तिथि-17 से 24 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच-25 अप्रैल
नाम वापसी-28 अप्रैल
मतदान-12 मई (सोमवार)
मतगणना-16 मई (शुक्रवार)
कुल मतदाता-3.01 करोड़
पुरुष-1.66 करोड़
महिला-1.35 लाख
अन्य-1811
पोलिंग सेंटर-19881
पोलिंग बूथ-31378
नामांकन की तिथि-17 से 24 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच-25 अप्रैल
नाम वापसी-28 अप्रैल
मतदान-12 मई (सोमवार)
मतगणना-16 मई (शुक्रवार)