फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव के लिए अधिसूचना जारी,26 को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बार चुनाव के लिए अधिसूचना जारी
विज्ञापन

अयोध्या। बार एसोसिएशन के चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गई। बार का चुनाव 26 जुलाई व मतगणना 27 जुलाई को होगी। रिटर्निंग अफसर कृपाल चंद्र खरे व अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बार एसोसिएशन के 12 पदों के लिए होने वाले चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

रिटर्निंग अफसर के मुताबिक, चुनाव के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन 12 से 16 जुलाई तक 10 से 4 बजे तक कर सकेंगे। 17 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 18 जुलाई को प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। मतदान 26 जुलाई को दिन में 8 बजे से 5 बजे तक होगा। बीच में 1 घंटे का मध्यावकाश होगा। मतगणना 27 जुलाई को सुबह 8 बजे से शुरू की जाएगी। सर्वप्रथम मतगणना कार्यकारिणी सदस्य के प्रत्याशियों की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें