माल में खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण करते जिलाधिकारी।
माल। जिलाधिकारी विशाख जी ने बुधवार को खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण कर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मिली आधी अधूरी पत्रावलियों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को काम पूरा करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण में पारा भदराही पंचायत का औसत वास्तविक रेंज (एटीआर ) अपलोड न मिलने पर मनरेगा के अतिरिक्त कार्य अधिकारी रामयश व लेखा सहायक मनरेगा बृजेश पांडे को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन के लिए स्थान चयन कर सूचना प्रेषित करने का निर्देश दिया। मौके पर बीडीओ रमेश चन्द्र वर्मा, पंचायत सहायक सुनील कुमार सिंह आदि तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।
माल में खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण करते जिलाधिकारी।
माल में खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण करते जिलाधिकारी।
माल में खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण करते जिलाधिकारी।