फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी के घर नोटिस चस्पा, भगोड़ा घोषित कर चुकी है कोर्ट

Sat, 27 Aug 2022 05:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सुभासभा विधायक अब्बास अंसारी को कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित करने के बाद पुलिस ने लखनऊ स्थित उसके घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन
नोटिस लगाने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के गाजीपुर में पुलिस ने सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी के घर पर नोटिस चस्पा कर दी है। कोर्ट ने अब्बास को भगोड़ा घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


अब्बास अंसारी को लखनऊ पुलिस करीब डेढ़ महीने से तलाश रही है। पुलिस ने ताबड़तोड़ 135 ठिकानों पर दबिश भी दी, लेकिन विधायक पकड़ से बाहर है। महानगर थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने 2019 में अब्बास अंसारी के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पेशी से गायब रहने पर कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया था।

इसके बाद ही पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए 12 टीमें बना दी थीं। सर्विलांस की मदद से अंसारी की लोकेशन पंजाब में मिली थी। इससे पहले दिल्ली, मऊ, गाजीपुर, बाराबंकी और लखनऊ में कई जगह दबिश दी गई, लेकिन अब्बास को पकड़ नहीं सकी।
विज्ञापन


हताश हो चुकी पुलिस ने विधायक को भगोड़ा घोषित करने के लिए अर्जी दी थी, पर कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए आदेश दिया था कि विधायक को 25 अगस्त तक गिरफ्तार कर पेश करें।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मेट्रो सिटी स्थित विधायक के निजी फ्लैट पर पूछताछ की। साथ ही वजीरगंज और विधायक आवास पर कई बार दबिश दी, लेकिन खाली हाथ रही।

बृहस्पतिवार को कोर्ट की मोहलत खत्म हो गई। इसके बाद महानगर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने अर्जी दाखिल की। इस पर कोर्ट ने विधायक को भगोड़ा घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस टीम गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र स्थित विधायक के पैतृक गांव यूसुफपुर दर्जी टोला पहुंची। आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें