फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चल रही वोट न देने पर 350 रुपये कटने की सूचना झूठी, सीईओ ने किया सतर्क

Sat, 23 Mar 2019 08:58 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
CEO UP L Venkateshwar Loo
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने सोशल मीडिया में चल रही सूचना ‘वोट न देने पर बैंक एकाउंट से कटेंगे 350 रुपये’ को भ्रामक बताया है। उन्होंने शुक्रवार को एक बयान जारी करके बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया है।

विज्ञापन


ये पूरी तरह से गलत, निराधार और सत्य से परे सूचना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनता से अपील की है कि, वह इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। लोकसभा चुनाव की रिपोर्टिंग के लिए शुक्रवार को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसमें सांप्रदायिक या जाति आधार पर वोट मांगना, प्रचार करना और उसी आधार पर खबर लिखने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक ओपिनियन पोल की रिपोर्टिंग करते समय उसकी सटीकता व निष्पक्षता का ध्यान रखना चाहिए। किसी एक प्रत्याशी के पक्ष में दिखने वाली खबर, साक्षात्कार को मात्र इस कारण कि वह किसी प्रत्याशी के पक्ष में है, पेड न्यूज के दायरे से में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें