फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1300 भर्तियों के मामले में फंसे आजम खां, एसआईटी ने जारी किया नोटिस

Tue, 16 Jan 2018 03:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आजम खां
विज्ञापन

अखिलेश सरकार में जल निगम में हुई 1300 पदों पर हुई भर्ती को लेकर आजम खा के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। पूर्व नगर विकास मंत्री एवं जल निगम के तत्कालीन अध्यक्ष आजम खान के कार्यकाल में हुई इन भर्तियों की जांच योगी सरकार ने यूपी पुलिस की एक स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम को सौंपी थी।

विज्ञापन


इस मामले में एसआईटी ने पूर्व नगर विकास सचिव एसपी सिंह और ओएसडी आफाक से पहले पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा था कि अगला नंबर आजम खा का होगा।

मंगलवार को आजम खां के खिलाफ भी नोटिस जारी करते हुए एसआईटी ने 22 जनवरी को पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा है। माना जा रहा है कि सरकार इस मामले में कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती, इसीलिए पूरी तैयारी के बाद आजम खां को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इस मामले में अब तक जांच शुरु होने के बाद से सरकार 122 सहायक अभियंताओं को बर्खास्त कर चुकी है। 22 सितंबर को जल मुख्यालय में एसआईटी ने छापा मारकर नियुक्तियों से जुड़े कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए थे।

इस मामले में गठित एसआईटी पूर्व नगर विकास सचिव एसपी सिंह और ओएसडी आफाक के अलावा  भी एक दर्जन अधिकारियों के बयान दर्ज कर चुकी है। अखिलेश सरकार में हुई इन 1300 नियुक्तियों में 122 सहायक अभियंता, 853 अवर अभियंता, 335 नैतिक लिपिक और 32 अशुलिपिक की भर्ती की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें