फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अयोध्या के महंत राजूदास के खिलाफ नोटिस जारी

Wed, 05 Feb 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दीवानी कचहरी गेट के सामने समर्थकों के साथ प्रदर्शन करते सपा नेता और उनके साथी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। अयोध्या के महंत राजूदास के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया। कोर्ट ने परिवाद दायर होने पर राजू दास को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। मामले में अब आगामी 20 फरवरी को सुनवाई होगी। उधर, दीवानी कचहरी गेट पर वकीलों ने प्रदर्शन किया और महंत राजूदास के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव और अधिवक्ता अखिलेश माही ने परिवाद पत्र में बीती 22 जनवरी 2025 को महंत राजूदास द्वारा सोशल मीडिया पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। साथ ही महंत के बयान को देश में नफरत फैलाने वाला बताया। अधिवक्ता ने एक फरवरी को दीवानी कचहरी स्थित कोर्ट में महंत के खिलाफ परिवारवाद दाखिल किया था।


वहीं वकीलों ने दीवानी कचहरी के बाहर प्रदर्शन करते हुए मुलायम सिंह यादव के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर नाराजगी जताई। अधिवक्ता अखिलेश माही और अतुल यादव, विवेक सोनकर, सौरभ सिंह, अनिल यादव, राहुल निर्मल, हेमंत कुशवाहा ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी के विरोध में आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें