फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कार्यभार ग्रहण न करने वाले 88 असिस्टेंट प्रोफेसरों को नोटिस, रद्द हो सकती है नियुक्ति

Mon, 26 Jun 2023 09:31 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में जिन असिस्टेंट प्रोफेसरों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है। जानें, किन कॉलेजों में नहीं ग्रहण किया कार्यभार?
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में दो साल के अंदर हुई करीब ढाई सौ असिस्टेंट प्रोफेसरों में 88 ने अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इन सभी को महानिदेशक ने अंतिम नोटिस जारी किया है। इन्हें चेतावनी दी गई है कि छह जुलाई तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया तो उनकी नियुक्ति रद्द कर दी जाएगी।

विज्ञापन


इन असिस्टेंट प्रोफेसरों की लोकसेवा आयोग से वर्ष 2021 से मई 2023 के बीच नियुक्ति हुई थी। इन्हें मेडिकल कॉलेज आवंटित कर दिया गया। जून में संबंधित कॉलेजों में भेजे गए असिस्टेंट प्रोफेसरों की सूची तैयार की गई। इस दौरान पता चला कि 88 ने कार्यभार ही ग्रहण नहीं किया है। अब इन सभी को चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक किंजल सिंह ने नोटिस भेजा है। इन्हें चेतावनी दी है कि छह जुलाई तक कार्यभार ग्रहण करने का अंतिम मौका दिया जा रहा है। इस तिथि तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया तो नियुक्ति निरस्त कर दी जाएगी। संबंधित पद के लिए आयोग को अलग से अधियाचन भेज दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - शिक्षित-गैर विवादित उम्मीदवारों की तलाश में बसपा के सिपहसालार, दलित-मुस्लिम समीकरण पर जोर
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा की चाल को देखते हुए अपने मोहरों को आगे बढ़ाएगी सपा, पार्टी ने पूरा किया होमवर्क
विज्ञापन


इन कॉलेजों के हैं कार्यभार ग्रहण न करने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर
कार्यभार ग्रहण न करने वाले असिस्टेंट प्रोफेसरों में राजकीय मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर के 15, कन्नौज के 13, आजमगढ़ के 14, बदायूं के 12, सहारनपुर के 11, जालौन के आठ, बांदा के चार, कानपुर के तीन, मेरठ के दो, गोरखपुर के चार और झांसी के दो शामिल हैं। इसमें रेडियोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, एनोटॉमी, फिजियोलॉजी, एनेस्थीसियोलॉजी, जनरल सर्जरी, यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं।

52 पदों के लिए 15 तक मांगे गए आवेदन
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय शाहजहांपुर में 52 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें प्रोफेसर के 14, एसोसिएट प्रोफेसर के 20, असिस्टेंट प्रोफेसर के 18 पद हैं। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें