राजधानी की फुटकर सब्जी मंडियों में शुक्रवार को भी प्याज सस्ता नहीं हुआ।
जबकि मंडी परिषद की उपनिदेशक ने बृहस्पतिवार को कारोबारियों को 60 रुपए प्रति किलो से अधिक प्याज बेचने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी।
कारोबारियों ने इस चेतावनी का कोई असर नहीं दिखा। शुक्रवार को नरही में प्याज 80 रुपये और इंदिरानगर के भूतनाथ में 70 रुपये किलो प्याज बिका।
बदली ललित कला अकादमी में प्रदर्शनी लगाने की प्रक्रिया
कारोबारियों ने बताया कि अधिकतर सब्जी मंडी में प्याज 70 से 80 रुपये प्रति किलो ही बिका।
दूसरी तरफ थोक कारोबारियों ने बताया कि शुक्रवार को नासिक से प्याज की आवक बढ़ चुकी है,जिससे उसके दाम में गिरावट आने की उम्मीद है।