प्रदेश के लिए बड़ी राहत और उम्मीद जगाने वाली खबर है। मंगलवार को पूरे यूपी में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है, मगर मरीजों की मौत के मामले तो घटते-घटते शून्य पर पहुंच गए हैं। सोमवार को चार संक्रमितों की मौत हुई थी।
प्रदेश में कोरोना काल में करीब 11 माह बाद कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। यही नहीं, मंगलवार को प्रदेश के 37 जिले ऐसे रहे, जहां कोरोना के एक भी संक्रमित नहीं मिले। वर्तमान में कुल 3306 एक्टिव मरीज प्रदेश में हैं। कासगंज एकमात्र जिला है जहां सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य हो गई है। एक दिन पहले सोमवार को प्रदेश में 10 माह बाद 100 से कम मरीज मिले थे।
यूपी में...
5.89 लाख लोग संक्रमण मुक्त, 6 लाख से अधिक हो चुके संक्रमित
8691 मरीजों की अब तक मौत
98 फीसदी ठीक होने की दर
घटता संक्रमण, बढ़ती राहत
113 नए मरीज मिले प्रदेश में सोमवार को
243 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंचे
12 सर्वाधिक मरीज कानपुर में, लखनऊ में 11 मिले
380 सर्वाधिक सक्रिय मरीज लखनऊ में, मेरठ में 364
(वाराणसी में 08, बदायूं, मुजफ्फर नगर में 06, गाजियाबाद, गोरखपुर, बुलंदशहर, बस्ती, हाथरस में 4-4 मरीज मिले हैं। बलिया में 126 सक्रिय मरीज हैं।)