फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में बाबर के नाम पर एक भी ईंट नहीं रखी जा सकती: केशव मौर्य

Mon, 05 Nov 2018 11:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद के भूमि विवाद पर फैसला देना अदालत का अधिकार है, लेकिन अयोघ्या में भव्य राम मंदिर जरूर बनेगा। वहां अब बाबर के नाम पर एक भी ईंट नहीं रखी जा सकती।

विज्ञापन


मौर्य ने कहा, अयोध्या में राम मंदिर अदालत के आदेश के बाद शुरू होगा। जब तक अदालत में मामला लंबित है, तब तक सरकार और याचिकाकर्ता कुछ नहीं कर सकते। 
उन्होंने कहा, अयोध्या में भगवान राम की विशाल स्टेच्यू लगाए जाने को राम मंदिर निर्माण से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। इसे अयोध्या के विकास से जोड़कर देखा जाना चाहिए। पिछले 15 सालों में अयोध्या का विकास नहीं हुआ। 
विज्ञापन


मौर्य ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ तो वह मंदिरों में जा रहे हैं और दूसरी तरफ उनकी पार्टी के नेता अयोध्या मामले की सुनवाई 2019 के बाद करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सपा पर भी निशाना साधा। कहा कि उनके हाथ कारसेवकों के खून से रंगे हुए हैं। वे अब विष्णु मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें