फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पोस्टमार्टम हाउस में शव से निकाली नाक की कील

Sat, 29 Mar 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में शव से निकाली नाक की कील
विज्ञापन
लखनऊ। पोस्टमार्टम हाउस में निजी फर्म के सफाईकर्मी अब्दुल ने महिला के शव से नाक की कील निकाल ली। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। केजीएमयू में एमएफटी के विभागाध्यक्ष अजय कृष्ण अवस्थी ने आरोपी के खिलाफ चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अजय ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में बीएमडब्ल्यू फर्म के सफाई कर्मचारी काम करते हैं। 21 मार्च को सुबह 8:30 बजे एक महिला का शव पोस्टमार्टम हाउस आया था। इस बीच फर्म का सफाई कर्मचारी अब्दुल सफाई करने पहुंचा। काम के दौरान आरोपी ने शव से नाक की कील निकाल कर अपने पास रख ली और वहां से निकलने लगा। इस बीच पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ी तो वह हड़बड़ा गया। पूछताछ में वह सही जवाब नहीं दे पाया। फुटेज चेक करने पर आरोपी चोरी करते दिखा।
अजय ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में आने वाले शवों पर मौजूद जेवरों का ब्योरा एक रजिस्टर में अंकित होता है। इसकी जानकारी शव सुपुर्द करते हुए परिवार और पुलिस को दी जाती है। केजीएमयू प्रशासन ने मामले की शिकायत बीएमडब्लू संस्था से भी की है। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें