फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विद्यार्थियों को समझाए ठोस कचरा प्रबंधन के फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। स्वच्छोत्सव के तहत उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से गत दिवस रेलवे इंस्टीट्यूशन हायर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को ठोस कचरा प्रबंधन नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को कचरे को चार अलग-अलग रंगों के कूड़ेदान में डालने की जानकारी दी गई। उन्हें कचरे का सही तरीके से निस्तारण करने के बारे में भी बताया गया। इस दौरान कचरा प्रबंधन से संबंधित पुस्तिकाएं भी वितरित की गईं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने घर और आसपास कचरा अलग-अलग करने के लिए प्रेरित करना था। साथ ही उन्हें स्वच्छ और साफ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें