फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्वोत्तर रेलवे ने बनाया रिकॉर्ड, 21 प्रतिशत यात्री बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे ने नए वित्तीय वर्ष में यात्रियों की संख्या को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक पूर्वोत्तर रेलवे के यात्रियों की संख्या में वित्तीय वर्ष 2025-26 में पिछले वर्ष की तुलना में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष 2.89 करोड़ अधिक यात्रियों ने पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से यात्रा की।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वित्तीय वर्ष कुल 17.51 करोड़ यात्रियोें ने पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से यात्रा की थी। वहीं, इस वित्तीय वर्ष यह आंकड़ा 20.04 करोड़ तक पहुंच गया है। यात्रियों की संख्या में इजाफे को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी उत्साहित हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे में यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें