फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के एक्शन का रिएक्शन, लखनऊ के मशहूर टुंडे कबाबी का शटर गिरा

Fri, 24 Mar 2017 08:40 AM IST
amarujala.com, presented by काजल शर्मा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
यूपी के नए सीएम आदित्यनाथ के अवैध स्लॉटर हाउस बंद करने के फरमान के बाद शहर में मीट की सप्लाई बुधवार को पूरी तरह से ठप रही। कमेला (पशुओं की कटाई) पर रोक के बाद बड़े पशुओं के मीट की 200 से 250 दुकानों पर ताले पड़ गए।
विज्ञापन


जिसका असर लखनऊ की पहचानों में से एक टुंडे कबाबी की दुकान पर भी दिखा। कुरैश वेलफेयर फाउंडेशन के महामंत्री मो. शहाबुद्दीन कुरैशी बताते हैं कि राजधानी में बड़े पशुओं के मीट की खपत रोजाना 20 टन से ज्यादा की है।

एक दिन में मीट का कारोबार करीब 50 लाख रूपये का है। उनका कहना है कि स्लॉटर हाउस सील होने से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। मीट की सप्लाई बंद होने का असर नॉनवेज होटलों पर भी पड़ा है।
विज्ञापन


दुनिया भर में मशहूर टुंडे कवाब की चौक की दुकान बुधवार को बंद रही और गुरुवार को दुकान देर से खोली गई। संचालक अबू बक्र ने बताया कि टुंडे कवाब का स्वाद लेने देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। आखिर सरकार पर्यटकों को क्या संदेश देना चाहती है। उन्होंने बताया क‌ि च‌िकन के कबाब बनाए हैं जबक‌ि लोग बड़े के कबाब पसंद करते हैं।
विज्ञापन

  20 टन से ज्यादा है राजधानी में खपत

डेमो - फोटो : demo pic
कुलचे व नहारी के लिए मशहूर चौक के रहीम होटल के मालिक बिलाल अहमद का कहना कि भाजपा सरकार मंशा साफ करे कि उसे अवैध स्लॉटर हाउस बंद करना है या फिर बड़े पशुओं के मीट की बिक्री। 

मजबूरी में सिर्फ मटन की नहारी बेच रहे हैं। बड़े का मीट सस्ते व अच्छे खाने के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है। ऐसी रोक लगाने से पहले सरकार को इसकी व्यवस्था करनी चाहिए ताकि लोग परेशान न हों।

कुरैश वेलफेयर फाउंडेशन के महामंत्री मो. शहाबुद्दीन कुरैशी बताते हैं कि राजधानी में बड़े पशुओं के मीट की खपत रोजाना 20 टन से ज्यादा की है। एक दिन में मीट का कारोबार करीब 50 लाख रूपये का है। उनका कहना है कि स्लॉटर हाउस सील होने से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें